एशियाई खेल: घुड़सवारी की तीन स्पर्धाओं के लिए भारतीय टीम का ऐलान
एशियाई खेल: घुड़सवारी की तीन स्पर्धाओं के लिए भारतीय टीम का ऐलान
नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) की तदर्थ समिति ने मंगलवार को एशियाई खेलों की घुड़सवारी की तीन स्पर्धाओं के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया।
एशियाई खेल जापान के आइची-नागोया प्रान्त में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होंगे। घुड़सवारी में तीन स्पर्धाएं होंगी जिसमें तीन दिवसीय इवेंटिंग, ड्रेसेज और शो जंपिंग शामिल है।
समिति ने बयान में कहा, ‘‘एथलीट (घोड़े/घुड़सवार की जोड़ी) को संबंधित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर चुना गया है। इसके लिए संभावित खिलाड़ियों के नतीजों और एशियाई खेल 2026 कर चयन पात्रताओं को ध्यान में रखा गया है।’’
एशियाई खेल 2022 में टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले अनुश अग्रवाल को ड्रेसेज में रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।
टीम इस प्रकार हैं:
ड्रेसेज: श्रुति वोरा (मैग्नेनिमस), गौरव पुंडीर (मिली), जय सूद (गूफी ला पर्ला), हृदय छेदा (डोनो डि मैगियो)।
रिजर्व: अनुश अग्रवाल (स्ट्रेट हॉर्स फ्लोरियाना), सुदीप्ति हजेला (बिडेन)।
तीन दिवसीय इवेंटिंग: आशीष लिमये (विली बी डन), अहान कुमार (बोलिवर जियो ग्रानो), अर्जन नागरा (कूली गुडवुड), फवाद मिर्जा (कैमफ्लाज 38)।
रिजर्व: प्रदीप कुमार (लक्स लाइक क्रूज), आशीष लिमये (इजी टर्न), शशांक सिंह कटारिया (एचबी ज़ारा)।
शो जंपिंग:
मरीक साहनी (गोल्ड रन), अभिषेक चोपड़ा (सेस्ट लुई डेस रोसियर्स), यशान ज़ुबिन खंबाटा (इंकाज बिग थिंक), निहारिका सिंघानिया (फर्स्ट टू कैश आउट)।
रिजर्व: मरीक साहनी (कैशटेंडर), ऐशट्रे बुट्टा (चकीरा जेड)।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


