एस्टन विला यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला नॉटिंघम फॉरेस्ट से

Ads

एस्टन विला यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला नॉटिंघम फॉरेस्ट से

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 09:48 AM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 09:48 AM IST

बर्मिंघम, 17 अप्रैल (एपी) ओली वाटकिंस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे एस्टन विला ने बोलोग्ना को 4-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला नॉटिंघम फॉरेस्ट से होगा।

एस्टन विला ने इस तरह से 7-1 के कुल स्कोर से जीत हासिल करते हुए तीन सत्र में दूसरी बार यूरोपीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वाटकिंस ने पिछले सप्ताह इटली में एस्टन विला की क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में 3-1 की जीत में दो गोल किए थे। उन्होंने दूसरे चरण में 16वें मिनट में गोल किया जो इस क्लब की तरफ से उनका 100वां गोल था। एस्टन विला की तरफ से एमिलियानो बुएंडिया, मॉर्गन रोजर्स और एजरी कोंसा ने भी गोल किए।

एक अन्य मैच में फॉरेस्ट ने पोर्टो को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पिछले हफ्ते पुर्तगाल में हुए दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर रही थी। इस तरह से फॉरेस्ट ने कुल मिलाकर 2-1 से जीत दर्ज की।

फ्रीबर्ग ने सेल्टा विगो को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जर्मनी की टीम ने पिछले सप्ताह क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-0 की जीत के बाद 6-1 के कुल स्कोर के साथ पहली बार किसी यूरोपीय प्रतियोगिता के अंतिम चार में जगह बनाई।

फ्रीबर्ग का अगला मुकाबला ब्रागा से होगा, जिसने पहले चरण में 1-1 से बराबरी के बाद कुल 4-2 के अंतर से जीत हासिल की।

एपी

पंत

पंत