आस्ट्रेलिया ने डरबन में टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया

Ads

आस्ट्रेलिया ने डरबन में टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया

  •  
  • Publish Date - August 31, 2023 / 11:46 AM IST,
    Updated On - August 31, 2023 / 11:46 AM IST

डरबन, 31 अगस्त ( एपी ) आस्ट्रेलिया ने किंग्समीड पर टी20 मैच में रनों का अंबार लगाकर दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 111 रन से हराया ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 226 रन बनाये । इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 15 . 3 ओवर में 115 रन पर आउट कर दिया ।

नये कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 92 रन बनाये जिसमें उन्होंने अर्धशतक सिर्फ 22 गेंद में पूरा किया । टिम डेविड ने 28 गेंद में 64 रन की पारी खेली ।

लेग स्पिनर तनवीर संघा ने 31 रन देकर चार विकेट लिये जबकि तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाये ।

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 69 रन था और उसने पांच विकेट नौ रन के भीतर गंवा दिये ।

दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जायेगा ं

एपी

मोना

मोना