कोलकाता, 15 मार्च (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिच ने भारत के करण सिंह को सीधे सेटों में हराकर यहां सेंट्रल एक्साइज एंव सीजीएसटी – आईटीएफ एम25 कोलकाता का पुरुषों का एकल खिताब जीत लिया।
तीसरी वरीयता प्राप्त सेकुलिच ने 22 वर्षीय करण पर 6-1, 7-6(1) से जीत हासिल की।
इस जीत से सेकुलिच को 25 एटीपी अंक और 4,612 अमेरिकी डॉलर (4.27 लाख रुपये) की इनामी राशि मिली।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर