Bangladesh T20 World Cup News: T20 वर्ल्ड कप विवाद में ICC का बड़ा फैसला! बांग्लादेश को क्लीन चिट, नहीं लगेगा कोई जुर्माना

Ads

Bangladesh T20 World Cup News: T20 वर्ल्ड कप विवाद में ICC का बड़ा फैसला! बांग्लादेश को क्लीन चिट, नहीं लगेगा कोई जुर्माना

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 07:00 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 07:03 AM IST

Bangladesh T20 World Cup News/Image Source: ICC

HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश पर कोई एक्शन नहीं लेगा ICC
  • BCB पर नहीं लगेगा किसी भी तरह का जुर्माना
  • ICC, PCB, BCB की मीटिंग के बाद बड़ा फैसला

दुबई : Bangladesh T20 World Cup News: आईसीसी ने सोमवार को कहा कि भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार पर वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई दंड नहीं लगायेगा । आईसीसी ने कहा कि बीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया । पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ विश्व कप का मैच खेलने से इनकार किया था ।

T20 वर्ल्ड कप विवाद में नया मोड़ (ICC Bangladesh Decision)

Bangladesh T20 World Cup News: आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ इस पर रजामंदी बनी है कि मौजूदा मसले के संदर्भ में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी तरह का आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जायेगा ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ बीसीबी को विवाद निपटान समिति के पास जाने का अधिकार है । आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत यह अधिकार बरकरार है ।’’

आईसीसी ने कहा कि उसका ‘नजरिया निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है और यह सजा देने के बजाय मदद करने के साझा मकसद को दिखाता है।’ आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच में एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जायेगी ।

यह भी पढ़ें

"ICC Bangladesh T20 World Cup Decision" में आईसीसी ने क्या फैसला लिया है?

A1. आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि भारत में खेलने से इनकार करने के मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर कोई आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा।

"Bangladesh T20 World Cup Match Refusal" पर आईसीसी ने नरमी क्यों दिखाई?

A2. आईसीसी ने बीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों के तहत यह फैसला लिया, ताकि क्रिकेट के हित को नुकसान न पहुंचे।

"ICC Decision on Bangladesh" के बाद बांग्लादेश को क्या फायदा मिलेगा?

A3. आईसीसी ने घोषणा की है कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी।