वालेंसिया को हराकर बर्सिलोना कोपा डेल रे सेमीफाइनल में

Ads

वालेंसिया को हराकर बर्सिलोना कोपा डेल रे सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - February 7, 2025 / 11:34 AM IST,
    Updated On - February 7, 2025 / 11:34 AM IST

मैड्रिड, सात फरवरी (एपी) फेरान टोरेस ने पहले आधे घंटे में हैट्रिक बनाई जिससे बार्सिलोना ने वालेंसिया को 5–0 से करारी शिकस्त देकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

बार्सिलोना की इस बड़ी जीत में टोरेस ने तीसरे, 17वें और 30वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा फ़र्मिन लोपेज़ ने 23वें और लैमिन यामल ने 59वें मिनट में गोल किया, जिससे बार्सिलोना ने शान के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में रियाल सोसिदाद ने ओसासुना को 2-0 से पराजित किया। उसकी तरफ से एंडर बैरेनेटेक्सिया और ब्रिस मेन्डेज़ ने पहले हाफ में गोल किए।

रियाल मैड्रिड और एटलेटिको मैड्रिड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्के कर चुके हैं।

एपी पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार