बेंगलुरू एफसी ने मुंबई सिटी को 3-0 से हराया

Ads

बेंगलुरू एफसी ने मुंबई सिटी को 3-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - January 10, 2022 / 09:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मडगांव, 10 जनवरी (भाषा) प्रिंस इबारा के दो गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को यहां मुंबई सिटी को 3-0 से हराकर अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश की।

बेंगलुरू को दानिश फारूख भट ने आठवें मिनट में बढ़त दिलायी जिसके बाद इबारा ने 23वें मिनट और फिर इंजुरी टाइम में गोल करके मध्यांतर तक ही अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

मुंबई सिटी पिछले पांच मैचों से जीत दर्ज नहीं कर पाया है और अभी वह अंकतालिका में केरल ब्लास्टर्स के बाद दूसरे स्थान पर है।

बेंगलुरू की पिछले तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। उसके अब 11 मैचों में 13 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

भाषा पंत नमिता

नमिता