बिलयर्ड्स एवं स्नूकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में आडवाणी की भिड़ंत सितवाला से

Ads

बिलयर्ड्स एवं स्नूकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में आडवाणी की भिड़ंत सितवाला से

  •  
  • Publish Date - December 21, 2023 / 09:55 PM IST,
    Updated On - December 21, 2023 / 09:55 PM IST

चेन्नई, 21 दिसंबर (भाषा) स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी यहां चल रही सीनियर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप के पुरुष बिलियर्ड्स सेमीफाइनल में ध्रुव सितवाला से भिड़ेंगे जबकि सौरव कोठारी का सामना ध्वज हारिया से होगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चारों खिलाड़ी पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के हैं। आडवाणी और कोठारी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और दोनों पिछले महीने दोहा में विश्व बिलियर्ड्स के फाइनल में भी भिड़े थे जहां आडवाणी ने अपना 26वां आईबीएसएफ खिताब जीता।

आडवाणी ने प्री क्वार्टरफाइनल के रोमांचक मुकाबले में एस श्रीकृष्णा को 4-3 से हराने के बाद गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में रेयान राजमी को 4-0 से शिकस्त दी।

दूसरी तरफ पिछले साल के उप विजेता सितवाला ने कर्नाटक के बी भास्कर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन ब्रिजेश दमानी के 4-3 से हराया।

कोठारी ने प्री क्वार्टर फाइनल में रोविन डिसूजा को 4-0 से हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में सिद्धार्थ पारिख को 4-1 से शिकस्त दी।

ध्वज ने लोकिच पथारे को 4-0 से हराने के बाद रूपेश शाह के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर मोना

मोना