नागोया, 24 सितंबर (भाषा) भारतीय मुक्केबाज सुमित एशियाई खेलों में इराक के अल सारे अली के खिलाफ पुरूषों के 70 किलो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चोट के कारण बाहर हो गए ।
हरियाणा के 23 वर्ष के सुमित पहले दो दौर में आगे थे लेकिन तीसरे दौर में एक मुक्के से बचने के प्रयास में उन्हें घुटने में चोट लगी और वह गिर गए । इसके बाद वह आगे खेल नहीं सके और रैफरी ने मुकाबला रोककर विरोधी को विजेता घोषित कर दिया ।
सुमित ने पहले मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिनसिरी को 5 . 0 से हराया था ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर