बुमराह का यॉर्कर किशन के बायें पैर पर लगा, अभिषेक की जगह खेलने को तैयार संजू

Ads

बुमराह का यॉर्कर किशन के बायें पैर पर लगा, अभिषेक की जगह खेलने को तैयार संजू

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 10:03 PM IST

(भरत शर्मा)

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) ईशान किशन ने बुधवार को नेट अभ्यास पर अपना जबर्दस्त फॉर्म बरकरार रखा लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर उनके बायें पैर पर लगा ।

बुमराह ने लगातार दूसरे दिन जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया । वह अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे ।

किशन गेंद लगने के बाद नेट्स से चले गए । वह बाद में बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की ।

नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुमराह का खेलना तय लग रहा है । यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को कोलंबो में होने वाले मुकाबले की तैयारी के लिये अहम है ।

बुमराह ने गेंदबाजी के बाद कैचिंग का भी अभ्यास किया ।

खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के नहीं खेलने पर मौका मिल सकता है । अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में थे हालांकि उन्हें आज छुट्टी मिल गई ।

संजू बल्लेबाजी का अभ्यास करने सबसे पहले आने वालों में थे । वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जबकि सूर्यकुमार यादव के साथ डीडीसीए अधिकारियों ने खूब सेल्फी खिंचवाई ।

कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के साथ भी डीडीसीए अधिकारियों और उनके परिवारों ने सेल्फी ली ।

भाषा मोना नमिता

नमिता