भारत-यूनान आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए यूनान की यात्रा पर उद्योग मंत्री गोयल

Ads

भारत-यूनान आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए यूनान की यात्रा पर उद्योग मंत्री गोयल

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 09:09 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और यूनान के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि यूनान यात्रा के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल ‘एथेंस स्टार्टअप बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीएचईए)’ में प्रस्तुतियों और स्टार्टअप प्रस्तुतियों में भाग लेगा।

बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में दोनों देशों के प्रमुख हितधारकों की भागीदारी के साथ एक उच्च-स्तरीय व्यावसायिक संवाद भी होगा, जिसमें प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने और व्यापारिक साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

भाषा योगेश यासिर

योगेश