ईरान से सस्ते दामों में तेल और गैस आयात करने पर विचार कर रहा पाकिस्तान

Ads

ईरान से सस्ते दामों में तेल और गैस आयात करने पर विचार कर रहा पाकिस्तान

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 09:06 PM IST

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, 28 जून (भाषा) अमेरिका की तरफ से ईरान को कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात के लिए 60 दिन की छूट देते हुए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद पाकिस्तान अब तेहरान से सस्ता तेल तथा गैस आयात करने पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान-अमेरिका संघर्ष समाप्त होने के बाद खाड़ी क्षेत्र में शांति बहाल हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम की कीमतों में गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, “हम ईरान से सस्ते दामों में तेल और गैस आयात करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।”

मलिक ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय समझौतों और दायित्वों के अनुसार काम करना जारी रखेगी।

भाषा यासिर योगेश

योगेश