बीडब्ल्यूएफ परिषद ने ‘3×15 स्कोरिंग’ प्रणाली का प्रस्ताव रखा, अपैल में एजीएम में होगा मतदान

Ads

बीडब्ल्यूएफ परिषद ने ‘3x15 स्कोरिंग’ प्रणाली का प्रस्ताव रखा, अपैल में एजीएम में होगा मतदान

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 04:57 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 04:57 PM IST

कुआलांलपुर, 13 फरवरी (भाषा) बैउमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) परिषद 25 अप्रैल को डेनमार्क के होर्सेन्स में होने वाली अपनी आम सालाना बैठक (एजीएम) के दौरान ‘3×15 स्कोरिंग’ प्रणाली को खेल का आधिकारिक प्रारूप बनाने के प्रस्ताव पर मतदान कराएगी।

पिछले साल आठ नवंबर को हुई बैठक में परिषद ने निष्कर्ष निकाला कि ‘3×15’ प्रणाली मैच के रोमांच, प्रतिस्पर्धात्मक निष्पक्षता, खिलाड़ियों के कल्याण और टूर्नामेंट प्रस्तुति के बीच संतुलन प्रदान करती है।

इस प्रारूप का ट्रायल पहले ही कुछ चयनित राष्ट्रीय और ग्रेड तीन टूर्नामेंटों में किया जा चुका है। इसके अलावा इसे पिछले वर्ष गुवाहाटी में आयोजित बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2025 में भी लागू किया गया था।

बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष खुनयिंग पतामा लीसवादत्राकुल ने बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारी जिम्मेदारी है कि बैडमिंटन हर स्तर पर आगे बढ़ता रहे, प्रेरित और फलता-फूलता रहे। व्यापक परीक्षण और परामर्श के बाद हमें विश्वास है कि ‘3×15 स्कोरिंग’ प्रणाली खेल के भविष्य के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। ’’

भांषा नमिता मोना

मोना