कासिमिरो ने दिलाई मैनचेस्टर यूनाइटेड को एफए कप में जीत

Ads

कासिमिरो ने दिलाई मैनचेस्टर यूनाइटेड को एफए कप में जीत

  •  
  • Publish Date - January 29, 2023 / 11:05 AM IST,
    Updated On - January 29, 2023 / 11:05 AM IST

मैनचेस्टर, 29 जनवरी (एपी) ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कासिमिरो के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रीडिंग को 3-1 से हराया।

कासिमिरो ने दूसरे हाफ में चार मिनट के अंदर दो गोल दागे जिससे यूनाइटेड पांचवें दौर में जगह बनाने में सफल रहा।

यूनाइटेड ने इससे पहले बुधवार को लीग कप के सेमीफाइनल के पहले चरण में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए थे।

एफए कप में लीड्स, लीसेस्टर और साउथम्पटन भी आगे बढ़ने में सफल रहे।

लीड्स ने एकरिंगटन स्टेनली को 3-1 से, लीसेस्टर ने वाल्सॉल को 1-0 से और साउथम्पटन ने ब्लैकपूल को 2-1 से हराया।

एपी पंत

पंत