CCPL Ayush Pandey India A/AI Generated Image
CCPL Ayush Pandey India A: श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है। जुलाई-अगस्त में होने वाले दो मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। इसमें 15 खिलाड़ी चुने गए हैं। इस दौरे के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले रायपुर के आयुष पांडे को जगह दी गई है। आयुष का चयन बतौर ओपनर बल्लेबाज हुआ है। साथ ही विदर्भ के अमन मोखाडे, जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी, मध्य प्रदेश के सारांश जैन भी शामिल हैं।
श्रीलंका दौरे की इंडिया ए स्क्वॉड में जुरेल, साई सुदर्शन, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को भी रखा गया है। उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी, नबी, मोखाडे, राशिद, पांडे पहली बार इंडिया ए में शामिल किए गए हैं। टीम में देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ और एन जगदीशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ के लिए आयुष के पांडेय के भारतीय ए टीम में चयन बड़ी उपलब्धि है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में CCPL सीज़न 3 का दूसरा मैच बस्तर बाइसन्स और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया। इस मैच में ओपनर बैटर और कप्तान आयुष पांडे ने 13 बाउंड्री और 11 छक्कों की मदद से 147 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह अब तक CCPL का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा पिछले दो सीजन से रणजी ट्राफी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुष ने सलेक्टर्स का ध्यान खींचा है।
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड
ध्रुव जुरेल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, ऋतुराज गायकवाड़, शेख राशिद, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, एन जगदीशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, आकिब नबी, यश ठाकुर, जीशान अंसारी।
A look at India A's squad for 2️⃣ multi-day matches in Sri Lanka 🙌#SLAvINDA pic.twitter.com/QVUZlzYcHc
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026