जीत के लिए 299 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने एक विकेट पर 36 रन बनाये

Ads

जीत के लिए 299 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने एक विकेट पर 36 रन बनाये

  •  
  • Publish Date - June 14, 2022 / 06:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नॉटिंघम, 14 जून (एपी) इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन मंगलवार को लंच तक यहां जैक क्राउली का विकेट गंवा कर 36 रन बना लिये।

लंच के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय एलेक्स लीस छह चौके की मदद से 30 और ओली पोप छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

क्राउली पारी के दूसरे ओवर में खाता खोले बगैर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे।

इंग्लैड को श्रृंखला में 2-0 की बढ़त लेने के लिए दो सत्र (कम से कम 63 ओवर) में 263 रन बनाने होंगे।

इससे पहले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी लंच से 45 मिनट पहले 284 रन पर ऑल आउट हुई। टीम ने  दिन की शुरुआत सात विकेट पर 224 रन से करने के बाद 60 रन और जोड़े।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने शुरुआती सत्र में दो विकेट झटके। उन्होंने मैट हेनरी (18) और काइल जैमीसन (01) को विकेटकीपर बेन फॉक्स के हाथों कैच कराया।

बोल्ट ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाये डेरिल मिशेल (नाबाद 62) का शानदार तरीके से साथ दिया।

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था।

एपी आनन्द मोना

मोना