चेल्सी ने महिला सुपर लीग खिताब बरकरार रखा

Ads

चेल्सी ने महिला सुपर लीग खिताब बरकरार रखा

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 04:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

लंदन, नौ मई (एपी) चेल्सी ने रविवार को मैचेस्टर सिटी को पीछे छोड़कर महिला सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने पास बरकरार रखा और वह इंग्लैंड में सर्वाधिक लीग खिताब जीतने वाली टीम बन गयी है।

चेल्सी ने घरेलू मैच में रीडिंग को 5-0 से हराया और इस तरह से वह सिटी से दो अंक आगे रहा जिसने वेस्ट हैम को 1-0 से पराजित किया। चेल्सी की हार पर ही सिटी खिताब जीत पाता।

चेल्सी का यह चौथा लीग खिताब है जो कि आर्सनल से एक अधिक है। महिला सुपर लीग 2011 में शुरू हुआ था।

एपी पंत आनन्द

आनन्द