नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया।
कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रन पर रोकने के बाद सुपरकिंग्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की।
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने 52 गेंद में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली जबकि कार्तिक शर्मा ने 31 गेंद में नाबाद 41 रन बनाये।
भाषा आनन्द
आनन्द