चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रन पर रोका

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रन पर रोका

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रन पर रोका
Modified Date: May 5, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: May 5, 2026 9:17 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 155 रन बनाये।

दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 और समीर रिजवी ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नूर अहमद ने 22 रन देकर दो विकेट लिये। अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जैमी ओवरटन को एक-एक सफलता मिली।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में