इंडोनेशिया को हराकर चीन ने 15वीं बार जीता सुहानदिंता कप

इंडोनेशिया को हराकर चीन ने 15वीं बार जीता सुहानदिंता कप

इंडोनेशिया को हराकर चीन ने 15वीं बार जीता सुहानदिंता कप
Modified Date: October 11, 2025 / 08:55 pm IST
Published Date: October 11, 2025 8:55 pm IST

गुवाहाटी, 11 अक्टूर (भाषा) बैडमिंटन के ‘पावरहाउस’ चीन ने गत चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2025 में रिकॉर्ड 15वीं बार ‘सुहांदिनाता कप’ जीत लिया।

भारत और जापान ने इससे पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक पक्के किये थे।

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप के तीन स्वर्ण पदक विजेताओं और दो रजत पदक विजेता खिलाड़ियों की मौजूदगी में चीन इंडोनेशिया के लिए बहुत मजबूत साबित हुआ। उसने दो घंटे से अधिक समय में 45-30, 45-44 से जीत हासिल की।

बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रविवार को विश्राम का दिन होगा जबकि ‘आई लेवल कप’ के लिए व्यक्तिगत स्पर्धाएं सोमवार से शुरू होंगी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में