कोको गॉफ चाइना ओपन सेमीफाइनल में अमांडा एनिसिमोवा से हारीं

Ads

कोको गॉफ चाइना ओपन सेमीफाइनल में अमांडा एनिसिमोवा से हारीं

  •  
  • Publish Date - October 4, 2025 / 04:04 PM IST,
    Updated On - October 4, 2025 / 04:04 PM IST

बीजिंग, चार अक्टूबर (एपी) अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ की चाइना ओपन में अपना खिताब बचाने की उम्मीद शनिवार को यहां हमवतन तीसरी वरीयता प्राप्त अमांडा एनिसिमोवा से सेमीफाइनल में मिली हार से टूट गई।

इस साल अमेरिकी ओपन और विम्बलडन की उप विजेता अमांडा ने गॉफ को महज 58 मिनट में 6-1 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अब अमांडा का सामना पांचवीं वरीय जेसिका पेगुला और लिंडा नोसकोवा के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

एपी नमिता मोना

मोना