कोको गॉ ने मारिया सक्कारी को हराकर डीसी ओपन खिताब जीता

Ads

कोको गॉ ने मारिया सक्कारी को हराकर डीसी ओपन खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - August 7, 2023 / 10:17 AM IST,
    Updated On - August 7, 2023 / 10:17 AM IST

वाशिंगटन, सात अगस्त ( एपी ) अमेरिका की 19 वर्ष की कोको गॉ ने मारिया सक्कारी को 6 . 2, 6 . 3 से हराकर डीसी ओपन खिताब जीत लिया जो उनके डब्ल्यूटीए टूर कैरियर का चौथा एकल खिताब है ।

राजधानी में इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के महिला वर्ग में गॉ सबसे युवा विजेता बनी ।

फ्रेंच ओपन 2022 उपविजेता गॉ ने एक भी सेट नहीं गंवाया और चार मैचों में महज 19 गेम हारी ।

वहीं 33 वर्ष के डैन इवांस पुरूष वर्ग में 1988 के बाद सबसे उम्रदराज चैम्पियन बन गए । उन्होंने आंधी तूफान के कारण दो घंटे से अधिक विलंब से खेले गए फाइनल में टालोन ग्रीकस्पूर को 7 . 5, 6 . 3 से हराया । जिम्मी कोनोर्स ने 1988 में 35 वर्ष की उम्र में यह खिताब जीता था ।

एपी

मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार