राष्ट्रमंडल खेलों में शॉटपुट में पहले पदक का इंतजार बरकरार, तूर और समरदीप चूके

राष्ट्रमंडल खेलों में शॉटपुट में पहले पदक का इंतजार बरकरार, तूर और समरदीप चूके

राष्ट्रमंडल खेलों में शॉटपुट में पहले पदक का इंतजार बरकरार, तूर और समरदीप चूके
Modified Date: July 31, 2026 / 01:01 am IST
Published Date: July 31, 2026 1:01 am IST

ग्लास्गो, 30 जुलाई (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की शॉटपुट स्पर्धा में भारत को पदक के लिये और इंतजार करना होगा क्योंकि एशियाई खेल चैम्पियन तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल बृहस्पतिवार को यहां फाइनल में क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर रहे ।

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में शॉटपुट में कभी पदक नहीं जीता है । इस बार फाइनल में दो भारतीय होने के बावजूद पदक नहीं मिल सका ।

नाइजीरिया के चुक्वुएबुका इनेकवेची ने 21 . 07 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता । न्यूजीलैंड के टॉम वाल्श को रजत और इंग्लैंड के स्कॉट लिंकन को कांस्य पदक मिला ।

समरदीप ने 19 . 56 मीटर के थ्रो के साथ शुरूआत की और पहले दौर के बाद शीर्ष पांच में थे । इसके बाद वाल्श ने 21 . 03 मीटर का थ्रो फेंका । लिंकन और इनेकवेची भी समरदीप से आगे थे ।

भारत के लिये पदक के दावेदार माने जा रहे तूर 20 . 06 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे ।

दूसरे दौर में समरदीप ने 19 . 63 मीटर थ्रो लगाया लेकिन इनेकवेची का थ्रो 20 . 48 मीटर का रहा । तूर 19 . 98 का ही थ्रो फेंक सके ।

समरदीप ने तीसरे राउंड में 20 . 03 मीटर थ्रो फेंका लेकिन दक्षिण अफ्रीका के एडेन स्मिथ (20 . 31) और न्यूजीलैंड के निक पालमेर (20 . 27) उनसे आगे निकल गए ।

तूर ने चौथे राउंड में 20 . 27 मीटर फेंका लेकिन समरदीप ने फाउल किया । तीन प्रयासों के बाद नीचे से तीन प्रतियोगी बाहर हो जाते हैं । तूर पांचवें दौर में 20 . 26 और आखिरी प्रयास में 19 . 79 मीटर का थ्रो ही फेंक सके ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में