मोटेरा की पिच को लेकर कोहली के आकलन की कुक ने आलोचना की

मोटेरा की पिच को लेकर कोहली के आकलन की कुक ने आलोचना की

मोटेरा की पिच को लेकर कोहली के आकलन की कुक ने आलोचना की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 26, 2021 2:26 pm IST

लंदन, 26 फरवरी (भाषा) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने शुक्रवार को मोटेरा की पिच को लेकर विराट कोहली के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान ने विकेट का इस तरह से बचाव किया जैसे यह बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की बात हो।

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में दो दिन के अंदर 10 विकेट से हराया। कुक ने इस मैच की पिच को लेकर कोहली की राय पर असहमति जताते हुए कहा कि अहमदाबाद के नवीनीकृत स्टेडियम की नयी नवेली पिच पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था।

कुक ने चैनल 4 से कहा, ‘‘विराट कोहली ने विकेट का बचाव ऐसा किया मानो यह बीसीसीआई की बात हो। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल था। इस तरह का विकेट तैयार करो और बल्लेबाजों को दोष दो।’’

कुक ने यह टिप्पणी कोहली के उस बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि विकेट विशेषकर पहली पारी में बल्लेबाजी के लिये बहुत अच्छा था।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में