Cricketer Dies on Field: चलते मैच के बीच क्रिकेट खिलाड़ी की मौत, बल्लेबाजी करते वक्त अचानक गिरे क्रीज पर, खेल जगत में शोक की लहर
चलते मैच के बीच क्रिकेट खिलाड़ी की मौत, बल्लेबाजी करते वक्त अचानक गिरे क्रीज पर, Cricketer Dies on Field due to Heart Attack in Sri Lanka
कोलंबो। Cricketer Dies on Field श्रीलंका में एक क्रिकेट मुकाबला उस समय मातम में बदल गया, जब बल्लेबाजी कर रहे एक खिलाड़ी की मैदान पर ही तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना रविवार को बेरुवाला में आयोजित ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के क्रिकेट कार्निवल के दौरान हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जुल्फिकार के रूप में हुई है, जो स्थानीय मुस्लिम स्कूल के पूर्व छात्रों की टीम से खेल रहे थे।
Cricketer Dies on Field प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुल्फिकार बल्लेबाजी कर रहे थे और तीन गेंदों पर छह रन बना चुके थे। पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद से पहले वह अचानक क्रीज पर गिर पड़े। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और आयोजकों ने तत्काल खेल रोककर उन्हें प्राथमिक सहायता दी और क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मैच का लाइव प्रसारण भी हो रहा था, जिसके कारण यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। अचानक हुई इस घटना से खिलाड़ी, दर्शक और आयोजक स्तब्ध रह गए। इसके बाद पूरे क्रिकेट कार्निवल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
प्रारंभिक तौर पर जुल्फिकार की मौत का कारण दिल का दौरा माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। बेरुवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय क्रिकेट समुदाय में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर जुल्फिकार को श्रद्धांजलि देते हुए लोग उन्हें मिलनसार और खेल के प्रति समर्पित खिलाड़ी के रूप में याद कर रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर खेल गतिविधियों के दौरान खिलाड़ियों की स्वास्थ्य जांच और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की आवश्यकता की ओर ध्यान दिलाता है।
Heartbreaking tragedy in Beruwala. Sri Lanka 🇱🇰
A young cricketer collapsed and passed away while batting during a school old boys’ association cricket carnival today. He was on 6* off 3 balls when he suffered a suspected heart attack. The tournament has been suspended. pic.twitter.com/tUvjzbWuwH
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- iPhone 16 Discount Offer: अब महंगे iPhone का सपना होगा पूरा! पहली बार 60 हजार से कम में iPhone 16, जानिए कैसे मिलेगा इतना बड़ा डिस्काउंट
- Mahant Nritya Gopal Das Letter: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपाल दास का पत्र वायरल, मची हलचल, जानें क्या लिखा
- Ayodhya Golden Ram Charit Manas Missing: राम मंदिर से सोने की रामचरित मानस गायब होने के मामले में नया मोड़.. अब सामने आया ये वीडियो.. विश्व हिन्दू परिषद ने किया बड़ा दावा

Facebook


