डेविड सिल्वा का गोल, रीयाल मैड्रिड से आगे निकला रीयाल सोसीडाड

Ads

डेविड सिल्वा का गोल, रीयाल मैड्रिड से आगे निकला रीयाल सोसीडाड

  •  
  • Publish Date - November 2, 2020 / 04:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मैड्रिड, दो नवंबर (एपी) डेविड सिल्वा ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गोल करके अपनी नयी टीम के लिये खाता खोलने का इंतजार खत्म किया जिससे रीयाल सोसीडाड रविवार को सेल्टा विगो को 4-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग अंकतालिका में रीयाल मैड्रिड को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहा।

सिल्वा ने मैच का पहला गोल दागा। इसके बाद विलियम जोस ने दो गोल किये जबकि मिकेल ओयारजाबेल ने भी गोल किया। इससे सोसीडाड के 17 अंक हो गये हैं और वह रीयाल मैड्रिड से एक अंक आगे हो गया है। रीयाल मैड्रिड ने हालांकि उससे एक मैच कम खेला है।

सेल्टा की तरफ से एकमात्र गोल इयागो एस्पास ने किया।

सिल्वा एक दशक तक मैनचेस्टर सिटी की तरफ से खेलने के बाद इस सत्र में सोसीडाड से जुड़े थे लेकिन वह इस मैच से पहले तक अपनी नयी टीम के लिये कोई गोल नहीं कर पाये थे।

रीयाल मैड्रिड ने शनिवार को हुएस्का को 4-1 से हराया था। एटलेटिको मैड्रिड तालिका में तीसरे नंबर पर है लेकिन उसने मैड्रिड से एक मैच कम खेला है। बार्सिलोना तालिका में 12वें स्थान पर है।

एपी पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार