डिसिल्वा की हैट्रिक से हैदराबाद एफसी ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को हराया

Ads

डिसिल्वा की हैट्रिक से हैदराबाद एफसी ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - August 22, 2023 / 08:18 PM IST,
    Updated On - August 22, 2023 / 08:18 PM IST

गुवाहाटी, 22 अगस्त (भाषा) आरेन डिसिल्वा की हैट्रिक से हैदराबाद एफसी ने मंगलवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप ई के अंतिम मैच में नेपाल के त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-0 से हराया।

इस जीत से हैदराबाद एफसी की टीम ग्रुप में चेन्नईयिन एफसी के बाद दूसरे स्थान पर रही। दिल्ली एफसी ने तीसरा जबकि नेपाल की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।

डिसिल्वा ने 16वें, 24वें और 69वें मिनट में गोल दागे। यह टूर्नामेंट की पांचवीं और किसी भारतीय खिलाड़ी की चौथी हैट्रिक है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द