गत चैंपियन चंद्रा ने विजयी शुरुआत की, राव ने हबीब को हराया

Ads

गत चैंपियन चंद्रा ने विजयी शुरुआत की, राव ने हबीब को हराया

  •  
  • Publish Date - December 23, 2023 / 07:09 PM IST,
    Updated On - December 23, 2023 / 07:09 PM IST

चेन्नई, 23 दिसंबर (भाषा) पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के मौजूदा चैंपियन मनन चंद्रा ने स्नूकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के राउंड-रॉबिन चरण में शनिवार को यहां गुजरात के भद्रेश पांचाल को 3-1 से हराकर विजयी शुरुआत की।

 तमिलनाडु के सिद्धार्थ राव ने रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के रफत हबीब के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की।

तमिलनाडु के जे वरुण कुमार ने पश्चिम बंगाल के अकरम खान पर 3-2 से मुश्किल जीत दर्ज की।

महेश जगदाले (महाराष्ट्र), महेश आदित्य (कर्नाटक) और ध्रुव वर्मा (पंजाब) भी जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे।

भाषा आनन्द पंत

पंत