गत चैंपियन टियाफो और शीर्ष वरीय शेल्टन क्ले कोर्ट चैंपियनशिप के फाइनल में

गत चैंपियन टियाफो और शीर्ष वरीय शेल्टन क्ले कोर्ट चैंपियनशिप के फाइनल में

गत चैंपियन टियाफो और शीर्ष वरीय शेल्टन क्ले कोर्ट चैंपियनशिप के फाइनल में
Modified Date: April 7, 2024 / 10:27 am IST
Published Date: April 7, 2024 10:27 am IST

ह्यस्टन, सात अप्रैल (एपी) गत चैंपियन फ्रांसिस टियाफो और शीर्ष वरीय बेन शेल्टन ने शनिवार को यहां अपने अपने मुकाबले जीतकर अमेरिकी पुरुष क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई।

दुनिया के 21वें नंबर के खिलाड़ी टियाफो ने लूसियानो दारदेरी को 6-2, 7-6 से हराया। वह 2017 और 2018 में स्टीव जॉनसन के बाद खिताब का बचाव करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे।

फाइनल में टियाफो की भिड़ंत अमेरिका के दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी शेल्टन से होगी। इक्कीस साल के शेल्टन ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए टॉम मार्टिन एचेवेरी को 6-7, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर में दूसरी बार एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में