मिलान, एक फरवरी (एपी) इंटर मिलान ने इटैलियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां अटलांटा को 1-0 से हराया।
मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में मातियो डेरमियान ने किया।
अप्रैल में होने वाले दो चरण के सेमीफाइनल में गत चैंपियन इंटर मिलान की भिड़त यूवेंटस और लाजियो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।
इस जीत से इंटर की टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसे रविवार को सिरी ए डर्बी में शहर के अपने प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान का सामना करना है।
एपी सुधीर
सुधीर