दिल्ली एफसी बना आई लीग 2 का चैंपियन, आईएफएल में पहुंचा

Ads

दिल्ली एफसी बना आई लीग 2 का चैंपियन, आईएफएल में पहुंचा

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 07:54 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 07:54 PM IST

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 15 मई (भाषा) दिल्ली फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार को यहां यूनाईटेड एससी के साथ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद आई लीग 2 का खिताब जीत लिया और इससे ऊपर के टीयर की लीग इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में जगह बना ली।

एफसी बेंगलुरू एफसी यूनाईटेड भी आईएफएल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। उसने मुंबई में मुंबई जीएमएससी के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ की बदौलत जीएमएससी आई लीग 2 से बाहर होने (रेलीगेट) से बच गया।

आईएफएल इंडियन सुपर लीग के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी क्लब प्रतियोगिता है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द