डूरंड कप: चेन्नईयिन एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया

Ads

डूरंड कप: चेन्नईयिन एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - August 10, 2023 / 06:01 PM IST,
    Updated On - August 10, 2023 / 06:01 PM IST

गुवाहाटी, 10 अगस्त (भाषा) चेन्नईयिन एफसी ने गुरुवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया।

इस जीत से चेन्नईयिन की टीम ग्रुप ई में शीर्ष पर पहुंच गई है।

चेन्नईयिन एफसी की ओर से जोर्डन मरे (46वें मिनट) और कोनोर शील्ड्स (15वें मिनट) ने गोल दागे जबकि हैदराबाद के एलेक्स साजी (छठे मिनट) ने आत्मघाती गोल किया।

हैदराबाद एफसी की तरफ से एकमात्र गोल चिंगलेनसाना सिंह ने चौथे मिनट में पेनल्टी पर किया।

भाषा सुधीर पंत

पंत