जेल की सजा मिलने के बाद डाइनेमो जागरेब के कोच ने पद छोड़ा

जेल की सजा मिलने के बाद डाइनेमो जागरेब के कोच ने पद छोड़ा

जेल की सजा मिलने के बाद डाइनेमो जागरेब के कोच ने पद छोड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: March 16, 2021 10:23 am IST

जागरेब (क्रोएशिया), 16 मार्च (एपी) कर चोरी और धोखाधड़ी के मामले में लगभग पांच साल की सजा की क्रोएशिया के उच्चतम न्यायालय द्वारा पुष्टि होने के बाद डाइनेमो जागरेब के कोच जोरान मेमिच ने पद छोड़ दिया है।

क्रोएशिया की चैंपियन टीम के टोटेनहैम के खिलाफ यूरोपा लीग मुकाबले से कुछ दिन पहले मेमिच ने पद छोड़ा।

मेमिच ने सोमवार देर रात बयान में कहा, ‘‘हालांकि में दोषी महसूस नहीं कर रहा हूं, जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, अगर यह फैसला अंतिम है तो मैं इसे स्वीकार करता हूं और जीएनके डाइनेमो के मुख्य कोच और खेल निदेशक के पद से इस्तीफा देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भविष्य में क्लब के अच्छे भाग्य और खेल प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना करता हूं।’’

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में