एमी खिताबी हैट्रिक पूरी करने की दौड़ में

Ads

एमी खिताबी हैट्रिक पूरी करने की दौड़ में

  •  
  • Publish Date - December 12, 2023 / 07:12 PM IST,
    Updated On - December 12, 2023 / 07:12 PM IST

चेन्नई, 12 दिसंबर (भाषा) गत चैंपियन एमी कमानी ने मंगलवार को यहां 90वीं सीनियर राष्ट्रीय क्यू स्पोर्ट्स (स्नूकर और बिलियर्ड्स) प्रतियोगिता के 15-रेड महिला स्नूकर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर खुद को इस आयोजन के तीसरे खिताब की दौड़ में बनाए रखा।

  महिलाओं की ‘6-रेड स्नूकर’ का ताज दोबारा हासिल करने के दो दिन बाद एमी ने 15-रेड प्री-क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु की स्नेंथ्रा बाबू को 2-0 (65-12, 55-44) से हराया।

वह इस तरह से एक ही वर्ष में तीन खिताब ( 6-रेड स्नूकर, 15-रेड स्नूकर और बिलियर्ड्स) की सफलता को दोहराने के रास्ते पर है। एमी इससे पहले 2017 में ऐसा करने में सफल रही है।

इस बीच, अनुभवी आर उमादेवी ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली कर्नाटक की तिकड़ी का नेतृत्व किया जिसमें विद्या पिल्लई और पिछले साल की उपविजेता कीर्तन पांडियन भी शामिल है। तमिलनाडु की अनुपमा रामचंद्रन और आरटी मोहिता भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही।

पुरुष स्नूकर राउंड-रोबिन लीग में अब्दुल खादर (तमिलनाडु) ने शोएब खान (आरएसपीबी) और अनुज उप्पल (दिल्ली) ने शाहबाज आदिल खान (पीएसपीबी) को हराया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता