ENG vs NZ T20 Match Highlights: दिवाली पर T-20 में चौके-छक्कों की बौछार! तूफानी बल्लेबाज़ी से ठोक डाले 407 रन, इस टीम ने धुआंधार जीत ने रचा इतिहास

Ads

ENG vs NZ T20 Match Highlights: दिवाली पर T-20 में चौके-छक्कों की बौछार! तूफानी बल्लेबाज़ी से ठोक डाले 407 रन, इस टीम ने धुआंधार जीत ने रचा इतिहास

  •  
  • Publish Date - October 20, 2025 / 05:55 PM IST,
    Updated On - October 20, 2025 / 05:55 PM IST

ENG vs NZ T20 Match Highlights/Image Source: England Cricket

HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड का T20 धमाका
  • T20I में रिकॉर्डतोड़ रन वर्षा
  • इंग्लैंड की धुआंधार जीत ने रचा इतिहास

क्राइस्टचर्च: ENG vs NZ T20 Match Highlights:  इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने बल्लेबाज़ी में दम दिखाते हुए 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने चौकों-छक्कों की झमाझम बारिश कर दी, जिसे देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तालियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। इंग्लैंड की ओर से ओपनर फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रुक ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। फिल सॉल्ट ने 56 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रुक ने मात्र 35 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

ENG vs NZ T20 Match Highlights:  इनके अलावा टॉम बैंटन ने 29 और जैकब बेथेल ने 24 रनों का योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 236 रन बनाए। कीवी गेंदबाज इंग्लिश आक्रमण के सामने बेबस नजर आए। काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 47 रन लुटा दिए। जैकब डफी और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिला, पर दोनों की इकॉनमी रेट 10 से ऊपर रही। बाकी गेंदबाज भी रन रोकने में नाकाम रहे और इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक नहीं सके। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

"इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने कितने रनों से जीत दर्ज की?"

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने 236 रनों का स्कोर खड़ा किया और बड़े अंतर से जीत हासिल की, जिससे उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

"इंग्लैंड की पारी में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?"

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच में फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रुक ने 78 रन की धमाकेदार पारी खेली।

"न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा इंग्लैंड के खिलाफ?"

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए। काइल जैमीसन ने 2 विकेट लिए लेकिन काफी रन खर्च किए।