Ganga Mai ki Betiyan 26 August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Ganga Mai ki Betiyan: 26 अगस्त 2026, यानी कि आज ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के आने वाले एपिसोड में सहाना और मुरली के दांपत्य जीवन में कौशल्या की साजिशों का तूफ़ान केवल दस्तक ही नहीं देता बल्कि सफल होता हुआ भी नज़र आता है। कौशल्या, सहाना के बैग से मिली काली की कमीज मुरली को दिखाकर उसके मन में शक का ज़हर घोलने में कामयाब हो जाती है।
मुरली पूरी तरह स्तब्ध रह जाता है और तुरंत सहाना को बुलाकर काली की कमीज के बारे में पूछता है। सहाना समझाती है कि छत से धूले हुए कपडे उठाते समय शायद गलती से काली की कमीज उसके कपड़ों के साथ आ गई, लेकिन मुरली का विश्वास इस कदर डगमगा चूका है कि उसे सहाना की बात पर रत्तीभर भी भरोसा नहीं होता।
कौशल्या और इंदु के बोए हुए शक ने मुरली के दिमाग पर पूरी तरह से कब्ज़ा कर लिया है। जैसे ही सहाना अपनी सफाई में कुछ कहने लगती है, मुरली का पारा चढ़ जाता है और वह उस पर एक और नया बहाना बनाने का इल्ज़ाम मढ़ देता है। वह उस पर तंज कस्ते हुए कहता है कि वह हमेशा ऐसे ही बहाने बनाती है और पैर पटकते हुए वहां से निकल जाता है।
सहाना भीतर तक टूट कर बिखर जाती है। वह खुद तो सच जानती है, लेकिन मुरली की आँखों में अपने लिए बढ़ता अविश्वास देखकर उसकी बेगुनाही साबित करने की बची-खुची उम्मीद भी दम तोड़ देती है। अब अपनी बेदाग छवि को साबित करना उसके लिए एक नामुमकिन जंग जैसा हो जाता है।
कौशल्या चुपके से सारी बहस सुन लेती है और सहाना को परेशान देखकर बेहद खुश होती है। उसे पूरा भरोसा हो जाता है कि अब मुरली जल्द ही सहाना को घर से निकाल देगा। वह धीरे से फुसफुसाते हुए कहती है कि गंगा को अपने घर में सहाना का स्वागत करने की तैयारी शुरू कर लेनी चाहिए।
इससे यह साफ़ हो जाता है कि कौशल्या ने एक तीर से दो शिकार करने के लिए जानबूझकर काली की कमीज को सहाना के बैग में रखा। उसका एकमात्र मकसद मुरली के दिमाग में सहाना और काली के रिश्तों को लेकर पनप रहे शक की आग में घी डालना था।
अब सवाल तो यह उठता है कि क्या मुरली सचमुच यह मान लेगा की सहाना उससे कुछ छिपा रही है या वह अंततः इस बात की तह तक जाकर पता लगा लेगा कि यह सब कौशल्या और बिनीता का किया-धरा है, जो हालात का गलत फायदा उठा रही हैं।
सहाना पहले से ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए काफी संघर्ष कर रही है, और यह नया सबूत उसकी मुश्किलों को और भी ज़्यादा बढ़ा देगा। दूसरी तरफ, कौशल्या को अब पक्का विश्वास हो गया है कि मुरली और सहाना को अलग करने की उसकी साज़िश आखिरकार पूरी तरह कामयाब हो जाएगी।