इंग्लैंड के आठ विकेट पर 215 रन

Ads

इंग्लैंड के आठ विकेट पर 215 रन

  •  
  • Publish Date - January 25, 2024 / 02:19 PM IST,
    Updated On - January 25, 2024 / 02:19 PM IST

हैदराबाद, 25 जनवरी ( भाषा ) भारतीय स्पिन तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को चाय तक इंग्लैंड के आठ विकेट 215 रन पर गिरा दिये ।

चाय के समय कप्तान बेन स्टोक्स 43 और मार्क वुड सात रन बनाकर खेल रहे थे ।

भारत के लिये रविंद्र जडेजा ने तीन , रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिये । जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला है ।

भाषा मोना

मोना