तेज गेंदबाज नाहिद राणा के पांच विकेट, बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को हराया

Ads

तेज गेंदबाज नाहिद राणा के पांच विकेट, बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को हराया

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 07:26 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 07:26 PM IST

ढाका, 11 मार्च (एपी) तेज गेंदबाज नाहिद राणा के पांच विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने बुधवार को यहां पहले वनडे में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया जिससे सफेद गेंद के क्रिकेट में टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।

राणा (24 रन देकर पांच विकेट) ने पहली बार पांच विकेट झटके, उनके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने अपनी ऑफ स्पिन से 29 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में महज 114 रन पर ढेर हो गई।

यह बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का वनडे में अब तक का सबसे कम स्कोर था है। इससे पहले उसका पिछला कम स्कोर 1999 विश्व कप के दौरान 161 रन का था जिसमें उसे 62 रन से हार मिली थी।

सौम्या सरकार की जगह शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 42 गेंद में नाबाद 67 रन बनाकर बांग्लादेश को महज 15.1 ओवर में दो विकेट पर 115 रन पर पहुंचाकर जीत दिलाई।

टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने सैम अयूब और बाबर आजम को सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया जिसके बाद पाकिस्तान के चार बल्लेबाज अपने वनडे पदार्पण में कुछ खास नहीं कर पाए।

पदार्पण करने वाले साहिबजादा फरहान (27) और माज सदाकत (18) ने पावरप्ले में 41 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की जिसके बाद राणा ने अपनी तेज शॉर्ट गेंद से प्रभावित किया।

राणा ने अपने पहले पांच ओवरों में पांच विकेट लेकर पाकिस्तान के कम अनुभवी शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया जिसमें फरहान, सदाकत, सलमान अली आगा और पर्दापण करने वाले शमील हुसैन (04) उनकी तेज शॉर्ट पिच गेंदों का शिकार हुए।

पाकिस्तान का 18वें ओवर में स्कोर 69 रन पर पांच विकेट था। राणा छह विकेट ले सकते थे लेकिन बांग्लादेश ने फहीम अशरफ (37) का पगबाधा का रिव्यू नहीं लिया। उन्होंने अगली गेंद पर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का मुश्किल रिटर्न कैच भी छोड़ दिया।

मेहदी ने जल्दी-जल्दी निचले क्रम के तीन विकेट लिए जिससे पाकिस्तान ने 82 रन पर नौ विकेट गंवा दिए। अशरफ ने अबरार अहमद के साथ आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़े।

कप्तान शाहीन शाह अफरीदी सहित पाकिस्तान के तीनों तेज गेंदबाज कम स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे।

तंजीद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए नजमुल हुसैन शांटो (27) के साथ 82 रन की साझेदारी की।

दूसरा मैच शुक्रवार और तीसरा मैच रविवार को ढाका में खेला जाएगा।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर