एफसी गोवा ने वायुसेना को हराकर वापसी की

Ads

एफसी गोवा ने वायुसेना को हराकर वापसी की

  •  
  • Publish Date - August 19, 2022 / 07:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

कोलकाता, 19 अगस्त (भाषा) मौजूदा चैंपियन एफसी गोवा ने शुक्रवार को यहां भारतीय वायुसेना को 1-0 से हराकर डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट में शानदार वापसी की।

अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली एफसी गोवा की तरफ से मोहम्मद नेमिल ने मैच का एकमात्र गोल किया।

इस जीत से एफसी गोवा ग्रुप ए में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और बेंगलुरू एफसी की बराबरी पर पहुंच गया है। इन तीनों टीम के तीन-तीन अंक हैं।

ग्रुप की अन्य टीम जमशेदपुर एफसी है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

नेमिल ने एफसी गोवा को शुरू में ही बढ़त दिला दी थी जिसको टीम ने आखिर तक बरकरार रखा। नेमिल का यह टूर्नामेंट में दूसरा गोल है।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर