एफसी गोवा ने मोहम्मद नेमिल से अनुबंध किया

Ads

एफसी गोवा ने मोहम्मद नेमिल से अनुबंध किया

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 08:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

मडगांव, 21 अक्टूबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने 18 साल के मिडफील्डर मोहम्मद नेमिल से चार साल का करार किया है।

नेमिल ने क्लब की डेवलपमेंटल टीम के साथ एक सत्र बिताया है। वह रिलायंस फाउंडेशन यूथ चैम्प्स (आरएफवाईसी) अकादमी का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2015 में 13 साल की उम्र में अकादमी से जुड़े थे।

नेमिल को मार्सेट की हाई परफोर्मेंस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आरएफवाईसी ने पिछले साल स्पेन भेजा था।

नेमिल इस सत्र में ऋण पर स्पेन की ग्रेमेनेट की अंडर-18 टीम की ओर से खेलेंगे।

भाषा सुधीर

सुधीर