एफसी गोवा डूरंड कप के नॉकआउट में पहुंचा

Ads

एफसी गोवा डूरंड कप के नॉकआउट में पहुंचा

  •  
  • Publish Date - August 16, 2023 / 06:47 PM IST,
    Updated On - August 16, 2023 / 06:47 PM IST

गुवाहाटी, 16 अगस्त (भाषा) एफसी गोवा ने बुधवार को यहां ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में डाउनटाउन हीरोज एफसी को 3-0 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाई।

गोवा की तरफ से मोहम्मद नेमिल, कार्लोस मार्टिनेज़ और देवेन्द्र मुर्गावकर ने गोल किए, जिससे उनकी टीम ने ग्रुप चरण के अपने अभियान का अंत जीत से किया।

गोवा की टीम ने शुरू से ही मैच में दबदबा बना दिया था। उसने अपना पहला गोल मोहम्मद नेमिल के प्रयासों से 19वें मिनट में किया। गोवा ने इसके बाद भी हमलावर तेवर अपनाए रखे जिसका फायदा उसे 42वें मिनट में मिला जब मार्टिनेज ने गोल दागा। इस तरह से गोवा मध्यांतर तक 2-0 से आगे था।

एफसी गोवा ने इसके बाद भी अपने प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया। उसकी तरफ से तीसरा गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में मुर्गावकर ने किया।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर