फिडे कैंडिडेट्स: प्रज्ञानानंदा ने पहले दौर में अनीश गिरी को हराया
फिडे कैंडिडेट्स: प्रज्ञानानंदा ने पहले दौर में अनीश गिरी को हराया
पाफोस (साइप्रस), 29 मार्च (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शानदार शुरुआत करते हुए रविवार को यहां कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में नीदरलैंड के जीएम अनीश गिरी को हराया।
टूर्नामेंट का पहला दिन काफी रोमांचक रहा जिसमें विश्व कप चैंपियन जावोखिर सिंदारोव ने अपने बेहतरीन दांव-पेच का इस्तेमाल करते हुए रूसी खिलाड़ी आंद्रेई एसिपेंको को मात दी जबकि टूर्नामेंट से पहले जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे अमेरिका के फैबियानो कारुआना अपने ही देश के हिकारू नाकामुरा पर जीत के करीब पहुंच गए थे।
महिलाओं के वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर और विश्व महिला कप चैंपियन दिव्या देशमुख ने आखिरी समय में टूर्नामेंट में शामिल हुईं यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक से ड्रॉ खेला, जबकि आर वैशाली ने कुछ मुश्किल पलों का सामना करने के बाद कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा के साथ अंक साझा किए
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


