फीफा ने हैती सॉकर के अध्यक्ष को आजीवन प्रतिबंधित किया

फीफा ने हैती सॉकर के अध्यक्ष को आजीवन प्रतिबंधित किया

फीफा ने हैती सॉकर के अध्यक्ष को आजीवन प्रतिबंधित किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 20, 2020 3:41 pm IST

ज्यूरिख, 20 नवंबर (एपी) हैती सॉकर महासंघ के अध्यक्ष यवेस यीन बार्ट को महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में शुक्रवार को खेल से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया।

फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा के नैतिकता आयोग ने यीन बार्ट को अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और नाबालिग सहित विभिन्न महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित और उनका उत्पीड़न करने का दोषी पाया।

यीन बार्ट ने इन आरोपों ने इनकार किया है जिससे राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी भी जुड़ीं थी। ब्रिटेन के समाचार पत्र द गार्डियन ने अप्रैल में सबसे पहले इन आरोपों का खुलासा किया था।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में