मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट पर हर खिलाड़ी की नजर रहती है। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट का अवॉर्ड दिया जाता है।
2018 फीफा वर्ल्ड कप में ऐसे कुछ दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिनके बीच इस अवॉर्ड को अपने नाम करने की रेस चल रही है। गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतने की होड़ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन सबसे आगे हैं। केन ने इस टूर्नामेंट में कुल 6 गोल किए हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले फेसबुक ने बंद किए हाफिज सईद और साथियों के पेज
हैरी केन के 6 गोल को चुनौती देना मुश्किल जरुर है लेकिन असंभव नहीं, फ्रांस के स्टार फुटबॉलर एंटोनियो ग्रिजमैन और यंग प्लेयर काइलियान एम्बाप्पे अगर फाइनल में 3 या उससे ज्यादा गोल करते हैं तो उनके पास भी यह बड़ा मौका होगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2018- किसके कितने गोल
1. हैरी केन (इंग्लैंड) – 6 गोल
2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) – 4 गोल
3. डेनिस चेरिशेव (रूस)- 4 गोल
4. रोमेलु लुकाकू (बेल्जियम)- 4 गोल
5. एंटोनियो ग्रिजमैन (फ्रांस)- 3 गोल
6. आर्टेम डेजुबा (रूस) – 3 गोल
7. डिएगो कोस्टा (स्पेन) – 3 गोल
8. ईडन हैजर्ड (बेल्जियम) – 3 गोल
9. एडिसन कवानी (उरुग्वे) – 3 गोल
10. काइलियान एम्बाप्पे (फ्रांस) – 3 गोल
11. येरी मीना (कोलंबिया) – 3 गोल
वेब डेस्क, IBC24