दिग्गज पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर लैरी लॉयड का निधन

दिग्गज पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Women's joined BJP

Modified Date: March 28, 2024 / 10:55 pm IST
Published Date: March 28, 2024 10:50 pm IST

Former England international Larry Lloyd passes away: नॉटिंघम। इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर लैरी लॉयड का 75 बरस की उम्र में निधन हो गया। लॉयड ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को लगातार दो यूरोपीय कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

फॉरेस्ट ने गुरुवार को लॉयड के निधन की घोषणा की। क्लब ने इसके अलावा किसी अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया है। सेंटर बैक के रूप में खेलने वाले लॉयड 1969 से 1974 तक लीवरपूल का हिस्सा रहे। उन्हें टीम के साथ प्रथम डिविजन खिताब के अलावा 1973 में यूएफा कप भी जीता।

read more:  Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कुछ देर पहले जेल से लाया गया था अस्पताल

लॉयड कोवेंट्री की ओर से खेलने के बाद 1976 में फॉरेस्ट से जुड़े और टीम की ओर से 218 मैच खेले। उनकी मौजूदगी में मैनेजर ब्रायन क्लो की टीम तीन साल के भीतर दूसरे टीयर की टीम से यूरोप की सर्वश्रेष्ठ टीम बनी।

फॉरेस्ट ने 1977 में शीर्ष लीग में जगह बनाई और 1978 में लीग का खिताब जीता। टीम ने 1979 और 1980 में यूरोपीय कप भी जीता। लॉयड 1971 से 1980 तक इंग्लैंड की ओर से चार मैच खेले। वह विगन और नॉट्स कांउटी के मैनेजर भी रहे।

read more:  BJP सांसद की अपने ही समर्थकों से झड़प! कार्यकर्ताओं ने उठाया ये सवाल

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com