चार देशों की रग्बी चैम्पियनशिप सात नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू

चार देशों की रग्बी चैम्पियनशिप सात नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू

चार देशों की रग्बी चैम्पियनशिप सात नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 24, 2020 10:40 am IST

ब्रिसबेन, 24 सितंबर (एपी) चार देशों की रग्बी चैम्पियनशिप सात नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो रही है जिसमें छह हफ्ते के दौरान छह डबलहेडर मैच खेले जायेंगे।

टूर्नामेंट की संचालन संस्था ‘सानजार’ (जिसमें आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना शामिल हैं) ने कहा कि गैर आस्ट्रेलियाई सभी टीमों को न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड सरकारों द्वारा लगाये गये सभी स्वास्थ्य नियमों का पूरा पालन करना होगा।

टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमें जैव सुरक्षित बबल में रहेंगी।

पृथकवास की शर्तों में थोड़ी छूट के कारण आस्ट्रेलिया ने रग्बी चैम्पियनशिप का मेजबानी अधिकार प्राप्त किया। कोविड-19 पाबंदियों को कम करने से न्यू साउथ वेल्स के स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में