फ्रांस के एमबाप्पे ने 13वां विश्व कप गोल दागकर पेले को पीछे छोड़ा
फ्रांस के एमबाप्पे ने 13वां विश्व कप गोल दागकर पेले को पीछे छोड़ा
ईस्ट रदरफोर्ड, 17 जून (एपी) फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने विश्व कप में 13वां गोल दागकर ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया है ।
सेनेगल के खिलाफ फ्रांस के विश्व कप मैच के 66वें मिनट में एमबाप्पे ने गोल दागा । यह फ्रांस के लिये उनका 57वां गोल था और उन्होंने ओलिवियर गिरोड के फ्रेंच रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली ।
तीसरा विश्व कप खेल रहे 27 वर्ष के एमबाप्पे ने विश्व कप गोल के मामले में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और फ्रांस के जस्ट फोंटेन की बराबरी कर ली । वह जर्मनी के गर्ड म्यूलेर से एक और ब्राजील के रोनाल्डो से दो गोल पीछे हें । जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के नाम विश्व कप में सर्वाधिक 16 गोल हैं ।
एमबाप्पे फ्रांस की 2018 विश्व कप में खिताबी जीत और 2022 में फाइनल तक ले जाने के सूत्रधार रहे ।
उन्होंने रीयाल मैड्रिड के लिये पिछले सत्र में 25 गोल दागे हैं ।
एपी मोना
मोना

Facebook


