चेन्नई, 26 अप्रैल (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 74 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सात विकेट पर 158 रन बनाए।
कप्तान के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन और जेमी ओवरटन ने अंत में छह गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 18 रन का योगदान दिया।
गुजरात टाइटन्स के लिए कागिसो रबडा ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि अरशद खान को 43 रन देकर दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक एक विकेट मिला।
भाषा नमिता
नमिता