गौरिका ने छह अंडर का कार्ड खेला लेकिन अमनदीप शीर्ष पर बरकरार

Ads

गौरिका ने छह अंडर का कार्ड खेला लेकिन अमनदीप शीर्ष पर बरकरार

  •  
  • Publish Date - March 6, 2024 / 06:39 PM IST,
    Updated On - March 6, 2024 / 06:39 PM IST

गुरूग्राम, छह मार्च (भाषा) गौरिका बिश्नोई  हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के पांचवें चरण के दूसरे दौर में बुधवार को यहां छह अंडर 66 का कार्ड खेलने के बाद तालिका में शीर्ष पर काबिज अमनदीप द्राल से दूरी को पाटने में सफल रही।

गौरिका ने इस दौरान आखिरी नौ होल में पांच बर्डी लगायी। पहले दौर में उन्होंने दो अंडर 70 का कार्ड खेला था जिससे दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर आठ अंडर 136 है।

पहले दौर में दो ईगल लगाने वाली अमनदीप दूसरे दौर में भी एक ईगल लगाने में सफल रही। वह हालांकि दो अंडर 70 का ही कार्ड खेल सकीं, जिससे उनका कुल स्कोर 10 अंडर 134 का है।

खुशी खानिजाऊ (71) एक अंडर 143 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हिताशी बख्शी (72-73), सहर अटवाल (74-73) और नेहा त्रिपाठी (74-74) क्रमश: चौथे से छठे स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर