दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी का निधन, खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर कुछ चुनिंदा लोगों में शामिल थे टॉमी हेनशॉ

Ads

दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी का निधन, खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर कुछ चुनिंदा लोगों में शामिल थे टॉमी हेनशॉ

  •  
  • Publish Date - November 11, 2020 / 09:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

बोस्टन, 11 नवंबर (एपी) नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में ‘बोस्टन सेल्टिक’ के दिग्गज खिलाड़ी तथा कोच रहे टॉमी हेनशॉ का मंगलवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे। हॉल ऑफ फेम में शामिल हेनशॉ लगभग 60 वर्षों तक एनबीए से जुड़े रहे। वह बतौर खिलाड़ी और कोच 17 सत्र तक बोस्टन सेल्टिक के साथ जुड़े रहे। वह ब्रॉडकास्टर के तौर पर सक्रिय थे।

READ MORE: 3 हथियार और 3 IED लिए 1 इनामी सहित 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

टीम के मालिक ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह बहुत बड़ा नुकसान है। टॉमी सेल्टिक के लिए समर्पित थे। पिछले 18 वर्षों से हमारी टीम उनकी सलाह और दृष्टिकोण पर भरोसा कर रही थी।’’ एनबीए के आयुक्त एडम सिल्वर ने उन्हें ‘सफलता का पर्याय’ करार देते हुए कहा कि हेनशॉ उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे जो खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए।

READ MORE: BJP कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिवि…